इमोजी की मदद से बेहतर हो सकता है इलाज | इमोजी की शुरआत कहा से हुआ - True Gyan

इमोजी की मदद से बेहतर हो सकता है इलाज | इमोजी की शुरआत कहा से हुआ

आज के समय में ज्यादातर लोग स्मार्टफोन या कंप्यूटर पर सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म का इस्तेमाल करते है और इमोजी से हर कोई रूबरू है। सोशल मीडिया पर, मोबाइल पर मैसेजिंग और चैटिंग के दौरान इमोजी का इस्तेमाल खूब किया जाता है। एक अध्ययन के माने तो इमोजी चिकित्सा के क्षेत्र में एक महत्वपूर्ण जरिया साबित हो सकता है। 


शोधकर्ताओं के मुताबिक, रंगीन और अलग - अलग भावों के प्रतिक इमोजी प्रभावी तरीके से भावनाओं को व्यक्त करने का माध्यम भी माने जाते है। इनसे रोगियों को अपनी समस्या के लक्षणों, चिंताओं और अन्य चिकित्स्कीय रूप से प्रासंगिक जानकारी को बेहतर ढंग से बताने में मदद मिल सकती है। 


प्रमुख अध्ययनकर्ता शुहान हे का सुझाव है कि प्रत्येक चिकित्सा उपचार चर्चा से शुरू होता है। चिकित्सकों के रूप में रोगियों को सुनाने की आवश्यकता हमारे मिशन का मूल है। और इमोजी का उपयोग संचार और बातचीत को दूसरे स्तर पर ले जाने का शानदार अवसर है। 


इमोजी विकासशील भाषा कौशल वाले बच्चों के इलाज में महत्वपूर्ण साबित हो सकता है। ऐसे दिव्यांग जिनके बातचीत करने की क्षमता कम होती हो या फिर ऐसे मरीज जो एक अलग भाषा बोलते है, उनके लिए भी इमोजी प्रभावी तरीका बन सकता है। 


इमोजी के जरिये ऐसे रोगी अपनी समस्याओं के लक्षण व अन्य जानकारियां अच्छी तरह से दे सकते है। उन्होंने कहा कि बच्चों के उपचार में भी यह तरीका मददगार साबित होगा। सोशल मीडिया पर फ़िलहाल 3500 से ज्यादा इमोजी उपयोग किये जा रहे है। 


इमोजी की शुरआत

इमोजी का अर्थ है 'पिक्चर कैरेक्टर (Picture Character)' एक दशक पहले यह जापान में शुरू हुआ था और आज अनुमानित रूप से प्रतिदिन अकेले फेसबुक और फेसबुक मैसेंजर पर पांच अरब इमोजी उपयोग किये जाते है। 


यह एक गैर लाभकारी संगठन है, जो कंप्यूटर पर टेक्स्ट मनको को बनाये रखता है। लगभग 45 ऐसे है, जिनको केवल चिकित्सा के लिए प्रासंगिक माना जा सकता है। 2015 में पेश किया गया पहला सिरिंज और गोली था। 2017 में एप्पल ने दिव्यांगों का प्रतिनिधित्व करने के लिए इमोजी जोड़ा। 


इसके बाद 2019 में स्टेथोस्कोप, हड्डी, दांत और सूक्ष्म जीव के प्रतीकों को शामिल किया गया। शोधकर्ताओं ने कहा यह बातचीत करने का नया तरीका बन गया जिससे लोगो का उपचार भी किया जा सकता है। 


इसे भी पढ़े :