प्रकाश की गति से डाटा ट्रांसफर होगा | रोबोट से आंख मिलाना तर्क क्षमता कम करेना | नासा ने पहली बार Electric एयर टैक्सी का परिक्षण किया - True Gyan

प्रकाश की गति से डाटा ट्रांसफर होगा | रोबोट से आंख मिलाना तर्क क्षमता कम करेना | नासा ने पहली बार Electric एयर टैक्सी का परिक्षण किया

प्रकाश की गति से डाटा ट्रांसफर होगा

अरबपति कारोबारी और स्पेसएक्स कंपनी के CEO एलान मस्क (Elon Musk) ने दावा किया है कि उनकी उपग्रह आधारित इंटरनेट सेवा स्टारलिंक में प्रवेश जितनी तेज गति से डाटा ट्रांसफर की क्षमता होगी। इस समय स्टारलिंक नेटवर्क एक डिस, उपग्रहों और ग्राउंड स्टेशनों पर निर्भर करता है। 


Elon Musk की कंपनी का लक्ष्य इस ग्राउंड स्टेशनों से छुटकारा पाना है, जो उपग्रहों के साथ संवाद करने में लगने वाले लम्बे समय के कारण तेजी से डाटा ट्रांसफर में बाधित साबित हुए है। इसमें कहा गया कि लेज़र के साथ, ट्रांसमिशन की गति, जैसे कि मस्क का दावा है, ऑप्टिकल फाइबर की तुलना में लगभग 40 प्रतिशत तेज होने की उम्मीद है। 


हम जमीन को छूने की आवश्यकता के बगैर ही तेज इंटरनेट हस्तांतरण क्षमताओं को आसानी से देख सकते है। ऑप्टिकल फाइबर के साथ मौजूदा गति के आधार पर गति की गणना करते हुए, स्टारलिंक 180,832 मील प्रति सेकंड पर डाटा स्थानांतरित करने में सक्षम होगा। इसकी गति प्रकाश की गति के लगभग 97 प्रतिशत है।


भारत में जल्द लॉन्च हो सकती है स्टारलिंक सेवा 

इंसान को मंगल ग्रह पर बसाने के प्रयास में जुटे Elon Musk ने सुनिश्चित किया है कि स्टारलिंक जल्द ही पुरे आर्कटिक से ग्राउंड स्टेशन तत्व को काट देगा और पर्याप्त बैंडविड्थ (Bandwidth) भी प्रदान करेगा। 


उन्होंने कहा की एयरोस्पेस कंपनी स्पेसएक्स जल्द ही भारत में स्टारलिंक लॉन्च कर सकती है। कंपनी यह पता लगा रही है कि देश में नियामक अनुमोदन प्रक्रिया स्टारलिंक के लिए कैसे काम करेगी। स्टारलिंक हाल ही में ग्राहकों को 100,000 टर्मिनल भेजे। इस परियोजना का उद्देश्य उपग्रहों के समूह के माध्यम से वैश्विक ब्रॉडबैंड (Broadband) कनेक्टिविटी प्रदान करना है।  


रोबोट से आंख मिलाना तर्क क्षमता कम करेगा 

आज के आधुनिक युग में रोबोट इंसानों की तरह ही लगभग हर काम करने में सक्षम। है मगर इंसानों के काम को आसान बनाने वाली मानव क्षमताओं से लैस मशीन के कुछ दुष्प्रभाव भी है। एक अध्ययन की माने तो रोबोट की आखों में आँखे डालने से इंशान की तर्क क्षमता प्रभावित हो सकती है। 


 जो किसी भी मुद्दे पर उसे निष्कर्ष तक पहुंचने या उस सम्बन्ध में निर्णय लेने में देरी का कारण बन सकता है। अस्पताल में मरीजों की देखभाल या उन्हें दवाई देने से लेकर घरों में साफ सफाई अथवा ऑफिस में एक अच्छे कर्मचारी की जगह काम - काज, हर क्षेत्र में रोबोट ने अपनी मौजूदगी दर्ज कराई है। 


इंसान दूसरों से आई कॉन्टेक्ट (Eye contact) बनाता है, लेकिन जब कोई उन्हें देखता है या वातारण में किसी निश्चित घटना या स्थान पर नजर डालता है तो मस्तिष्क बहुत दृढ़ता से प्रतिक्रिया करता है। शोधकर्ताओं ने रोबोट के साथ इस तरह की बातचीत की जाँच की और पाया कि रोबोट के साथ Eye contact पर इंसान अपने फैसले में देरी करता है। इस प्रक्रिया में मानव तंत्रिका के गतिविधि को प्रभावित करता है। 


नासा ने पहली बार एयर टैक्सी का परिक्षण किया 

अमेरिका अंतरिक्ष एजेंसी नासा (NASA) ने पहली बार EVTOL विमान (इलेक्ट्रॉनिक एयर टैक्सी) का परिक्षण किया है। NASA ने अपने उन्नत वायु गतिशीलता अभियान के तहत यह उड़ान परिक्षण किया। 


इस कार का नाम जोबी एविएशन रखा गया है। कंपनी ने यह कार NASA के राष्ट्रीय एडवांस एयर मोबिलिटी अभियान के तहत विकसित की है। 


NASA के मुताबिक यह विमान 90 डिग्री पर लैंड और टेक - ऑफ कर कर सकता है। 2024 तक इसे लॉन्च किया जा सकता है अभी इसका परिक्षण कैलिफोर्निया में हो रहा है। इसकी शुरुआत 1 सितम्बर से हो चुकी है और 10 सितम्बर को अंतिम परिक्षण के बाद मुहर लग जाएगी।  




चीन एक किलोमीटर लम्बा अंतरिक्ष यान तैयार करेगा 

अंतरिक्ष में चीन अपनी बादशाहत दिखाने और दबदबा बनाने के लिए लगातार प्रयास कर रहा है। पहले खुद का अंतरिक्ष स्टेशन बनाने की प्रक्रिया शुरू की और अब करीब एक किलोमीटर लम्बा अंतरिक्ष यान बनाने की तैयारी में जुट गया है। 


एक रिपोर्ट के मुताबिक, यह दुनिया का सबसे बड़ा अंतरिक्ष यान होगा। चीन की सरकार ने इस योजना पर काम करना शुरू कर दिया है। वह जाँच कर रही है कि अगर एक किलोमीटर लम्बा यान बनाया जाय तो उसके लिए क्या क्या करना होगा। चीन के National Natural Science Foundation को इस सम्बन्ध में अध्ययन करने की जिम्मेदारी दी गयी है। 


यह भी बोला गया है कि यान हल्का चाहिए, डिजाइन बेहतरीन और इसे बनाने की कीमत कम होनी चाहिए। इस अंतरिक्ष यान के निर्माण को लेकर अध्ययन के लिए वैज्ञानिकों के पास पांच साल का समय और 16.79 करोड़ का बजट है। 


इसे भी पढ़े :-