इन बदलावों की अनदेखी पड़ सकती है भारी : सरकार द्वारा जारी | India News - True Gyan

इन बदलावों की अनदेखी पड़ सकती है भारी : सरकार द्वारा जारी | India News




अगले महीने सितम्बर में कई अहम सेवाओं और नियम में बड़े बदलाव  रहे है, जिसका सीधा असर आप पर पड़ेगा।अगले माह जो बदलाव होने जा रहे है उसमे आधार लिंक, प्रोविडेंट फण्ड, GST रिटर्न, कार का बीमा, बचत खाते पर ब्याज आदि से जुड़े नियम शामिल है। ऐसे 10 बदलाव है जिनकी अनदेखी भारी पड़ सकती है। 


1. PF खाते से आधार कार्ड का लिंक होना जरूरी :-

सितम्बर से नियोक्ता आपके प्रोविडेंट फण्ड (Provident Fund) अकाउंट में अपना योगदान तभी जमा कर पाएंगे, जब आपका आधार कार्ड यूनिवर्सल अकाउंट नंबर से लिंक होगा। IPFO सभी सस्क्राइबर को अलर्ट भेज चूका है। अगर आपका खाता लिंक नहीं है तो अब देर मत कीजिये। 


2. चेक से लिए पोसिटिव पे सिस्टम :-

रिवर्स बैंक ने चेक से धोखाधड़ी रोकने के लिए पोसिटिव पे सिस्टम लागू किया है। नये नियम के मुताबिक 5,0000 रुपये या उससे ज्यादा के चेक पर पोसिटिव पे सिस्टम लागू होगा। एक्सिस बैंक (axis bank) समेत कई बैंक इस नियम को अपनाने जा रहे है। 


3. कार का बम्पर टू बम्पर इंश्योरेंस होगा :-

मद्रास हाईकोर्ट ने फैसला सुनाया है कि 1 सितम्बर से जब भी कोई नया वाहन बिकेगा, तो उसका बम्पर टू बम्पर इंश्योरेंस (insurance) अनिवार्य होगा। मालूम हो की इस इंश्योरेंस के वाहन के उन हिस्सों को भी कवर मिलेगा, जिसमें आम तौर पर बीमा कंपनियां कवर नहीं देती है। 


4. राज्य बदलने पर गाड़ी का पंजीयन नहीं करना होगा :-

देश में गाड़ियों के पंजीयन के लिए केंद्र सरकार ने एक नयी भारत सीरीज लांच की है। इससे लोगों को खासा राहत मिलेगी। लोगों को इस सीरीज की वजह से नए राज्य में पहुंचने पर अपनी गाड़ी का दोबारा पंजीयन नहीं कराना होगा। यह नियम 15 सितम्बर से लागू होगा। 


5. GSTR - 1 फाइल के नियम बदल जायेंगे :-

केंद्रीय GST नियमों का नियम - 59 (6), 1 सितम्बर, 2021 से जारी होगा। इसके तहत GSTR -3B रिटर्न दाखिल नहीं करने वाले टैक्स पेयर अपना GSTR - 1 रिटर्न भी दाखिल नहीं कर सकेंगे। GSTN ने  प्रोसेस को जल्दी  पूरा करने का आग्रह किया है। 


6. SBI ग्राहक आधार - पैन लिंक करा ले :-

SBI ने अपने खाता धारकों को 30 सितम्बर,2021 तक पैन को आधार से लिंक करने के लिए कहा है। ऐसा नहीं करने वालों के पहचान पत्र को अमान्य कर दिया जायेगा, जिससे लेनदेन करने से रोका जा सकता है। 


7. ITR भरने की समय सीमा समाप्त होगी :-

व्यक्तिगत कर दाताओं के लिए वित्त वर्ष 2020 - 2021 के लिए आयकर रिटर्न (ITR) करने की समय सीमा 30 सितम्बर 2021 को ख़त्म हो रही है। सरकार ने इसे 31 जुलाई से बढ़ाकर 30 सितम्बर की थी। 


8. PNB बचत खातों पर घटेगा ब्याज :-

पंजाब नेशनल बैंक 1 सितम्बर से बचत खाते (saving account) में जमा पर ब्याज दर की कटौती करेगा। बैंक ने बचत खातों पर ब्याज दरें सालाना तीन फीसदी से घटा कर 2.90 फीसदी करने का फैसला किया है। 


9. OTT सब्सक्रिप्शन महंगा होगा :-

भारत में OTT प्लेटफार्म डिज़्नी प्लस हॉटस्टार का सब्सक्रिप्शन 1 सितम्बर से महंगा हो जायेगा। यूज़र्स को बेस प्लान के लिए 399 रूपये की जगह 499 देने होंगे। इसके अलावा 899 में यूज़र्स दो फोन में ऐप चला पायेगा। 


10. गूगल कई ऐप को ब्लॉक कर देगा :-

GOOGLE की नयी पॉलिसी 1 सितम्बर से लागू हो रही है। इसके तहत फेक कंटेंट को प्प्रमोट करने वाले apps पर प्रतिबन्ध लगा दिया जायेगा। app developers की ओर से लम्बे समय से इस्तेमाल नहीं किये जा रहे apps को ब्लॉक कर दिया जायेगा।